🌱 कार्बन फुटप्रिंट मीटर (कैलकुलेटर)
#पर्यावरण_हितैषी_जीवनशैली · #स्वदेशी_जीवनशैली · #नेट_ज़ीरो_2070
मेरे परिवार का कार्बन फुटप्रिंट कितना है? जो आप करते हैं उसे टिक करें — मीटर आपका स्कोर, आदर्श से तुलना व सुझाव दिखाता है। हर माह भरें; छह मासिक सबमिशन के बाद परिवार को प्रशस्ति-पत्र मिलता है।
कार्बन फुटप्रिंट क्या है?
कार्बन फुटप्रिंट वह कुल ग्रीनहाउस गैस (CO₂ व समतुल्य) है जो एक परिवार वर्ष भर में बिजली, रसोई ईंधन, वाहन, भोजन, कपड़े, प्लास्टिक व कचरे से छोड़ता है। औसत भारतीय लगभग 1.9 टन, अमेरिकी लगभग 15 टन; हमारे ऋषि-मुनियों की सादी, स्वदेशी, शाकाहारी जीवनशैली विश्व की सबसे कम कार्बन वाली जीवनशैली है। भारत ने 2070 तक नेट-ज़ीरो का संकल्प लिया है (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, COP-26) और मिशन LiFE हर परिवार से पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली अपनाने को कहता है। इस मीटर में बिल या गणना नहीं चाहिए — अपने दैनिक जीवन के 40 बिंदु टिक करें, आदर्श से तुलना करें, हर माह थोड़ा सुधारें और अपने परिवार का प्रशस्ति-पत्र पाएँ।
प्रशस्ति-पत्र
छह माह तक अपनी स्वदेशी, पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली दर्ज करने वाले परिवार को स्वतः-जनित प्रशस्ति-पत्र (पर्यावरण चैंपियन / संरक्षक / मित्र) जारी होता है — की ओर से प्रो. विकास कुमार सिंह — डीन, फैकल्टी ऑफ टेक्निकल वोकेशनल एजुकेशन एंड स्किल ट्रेनिंग, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय; सचिव, स्वदेशी शोध संस्थान.